मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी एवं पद से हटाने की मांग को लेकर पुतला दहन एवं प्रदर्शन।

रिपोर्ट:विनोद विरोधी 
 गया(बिहार)
।मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार  द्वारा अपने  दोनों चुनाव  आयुक्तों के सलाह, शिकायत को  नजरअंदाज कर कथित एकतरफा फैसलों और वोटर लिस्ट से जुड़े सवालों के विरोध में  गया के टावर चौक पर इनका पुतला दहन एवं विरोध प्रदर्शन कर उन्हें  पद से हटाने तथा गिरफतार करने की मांग किया। 
      पुतला दहन एवं विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में शामिल काँग्रेसियों ने कहा कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह  संधू और विवेक  जोशी के पिछले 10 महीनों में कम से कम 14 बार लिखित आपत्ति दर्ज कराने तथा दोनों  चुनाव आयुक्तों ने कुछ  फैसले और आदेशों को अपनी जानकारी के बिना लिए जाने का  भी आरोप लगाया तथा ये दोनों  ने मुख्य चुनाव आयुक्त के कुछ  कदमों को अनाधिकृत और गैर कानूनी बताया।
       नेताओं ने कहा यह बात भी सामने आया है कि मतदाता सूची के खास गहन पुनरीक्षण और  नए मतदाताओं से जुड़े फार्म 6 में  बदलाव को लेकर भी दोनों  चुनाव  आयुक्तों ने आपत्तियां दर्ज  किए थे तथा मतदाताओं से जुड़ी प्रकिया और मतदाता डेटाबेस के  केंद्रीकरण को लेकर भी सवाल उठाए। 
     नेताओं ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा शुरू  से ही मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति पर आपत्ति एवं उनपर वोट चोरी का लगाए गए आरोप सही सिद्ध हुआ है। 
        नेताओं ने कहा कि 28 सितंबर 2026 को कॉंग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम से विशाल विरोध मार्च भी निकाला जाएगा,  जिसमें संपूर्ण जिला के लोग शामिल रहेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम