जीएमसीएच बेतिया में रोगियों कोऑनलाइन नंबर लगाने की मिलेगी सुविधा, अपार भीड़ से होगी मुक्ति।

शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
स्थानीय नगर थाना क्षेत्र में अवस्थित बेतिया सरकारी मेडिकल कॉलेजअस्पताल मेंअब रोगियों को बहुत बड़ी सुविधा मिलने जा रही है।अब रोगीऔर उनके परिजनों कोओपीडी में घंटाभर लाइन में खड़ा रहने कीआवश्यकता नहीं पड़ेगी।जीएमसीएच बेतिया प्रशासन ने संवाददाता को बताया कि दूरदराज,सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों सेआने वाले रोगी और उनके परिजनों कोअस्पताल के ओपीडी काउंटर पर पंक्तिबद्ध होकर घंटों खड़ा रहकर अपना पारी का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अस्पताल प्रशासन ने इसके लिएऑनलाइन व्यवस्था करने जा रही है, इसके तहत रोगीऔर उनके परिजन घर बैठे ही ऑनलाइनओपीडी काउंटर परअपना नंबर लगा सकते हैं,उसके लिए उनके मोबाइल पर मैसेज मिलेगा मैसेज प्राप्ति के बाद निश्चित समय,दिन,तारीख स्थान पर रोगी और उनके परिजन कोआना पड़ेगा, उसके बादओपीडी काउंटर पर संबंधित कर्मी से जानकारी प्राप्त कर डॉक्टर से संपर्क करना पड़ेगा।
इस प्रक्रिया को चालू करने के लिए,जीएमसीएच का जिला पदाधिकारी के द्वारा औचक निरीक्षण के क्रम में ऐसा फैसला लिया गया, इसके लिए सारी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं,निकट भविष्य में ही इस प्रक्रिया को लागू होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम