जिला उद्योग केंद्र परिसर में खुलेगा एमएसएमई केंद्रउद्घाटन करेंगे मुख्यमंत्री।

शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
जिला उद्योग केंद्र परिसर में सूक्ष्म,लघु,मध्यम उद्योग की जानकारी सभी आवश्यक सुविधा प्रदान करने के लिए जल्द ही एमएसएमई केंद्र का शुभारंभ,मुख्यमंत्री के द्वारा सितंबर महीने के प्रथम सप्ताह में किए जाने की सूचना संवाददाता को प्राप्त हुई है,इसके लिए विभाग द्वारा ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया गया है,साथ ही सारी तैयारियां जोरशोर से चल रही है।इस संबंध में, संवाददाता को जिला उद्योगकेंद्र के महाप्रबंधक  रोहित राज ने बताया कि निदेशक केआदेश पर 400 स्क्वायर फीट की परिधि में जिला उद्योग केंद्र के परिसर में इसका भवन का निर्माण कराया जाएगा।
इस केंद्र में उद्यमियों को बेहतर,आधुनिक जानकारी दी जाएगी,इसके लिए 4 बीटेक या बीई योग्यता वाले एसएमएस मित्र  बहाल किए जाएंगे। इस केंद्र में केंद्र,राज्य सरकार के द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं से जुड़ी लोन की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।इससे लाभुक होने वालेअभ्यर्थियों को बिचौलियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।महिला उद्यमी साहित् सभी स्तर के उद्यमियों के लिए सिंगल विंडो के तहत सारी सुविधाएं उपलब्ध होगीं।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम