बलिया में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले पात्र परिवारों को आवास योजना का लाभ दिलाने की पहल शुरू।

धनंजय कुमार शर्मा 
बलिया, उत्तर प्रदेश। 
जनपद बलिया में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले पात्र परिवारों को आवास योजना का लाभ दिलाने की पहल शुरू हो गई है। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने ऐसे नागरिकों से, अधिकारियों से संपर्क कर आवेदन और जरूरी दस्तावेज जमा करने की अपील की है।
     ग्रामीण इलाकों में रहने वाले पात्र नागरिक परियोजना निदेशक,डीआरडीए कल्पना मिश्रा से मोबाइल नंबर 9450587294 पर संपर्क कर सकते हैं। विकास भवन स्थित डीआरडीए कार्यालय में भी जानकारी ली जा सकती है।
    शहरी इलाकों की झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले पात्र परिवार परियोजना अधिकारी,डूडा हामिद हुसैन से मोबाइल नंबर 9917017399 पर संपर्क कर सकते हैं। वे डूडा कार्यालय में जाकर भी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
   जिलाधिकारी ने पीडी डीआरडीए और पीओ डूडा को निर्देश दिए हैं कि पात्र नागरिकों के आवेदन और दस्तावेजों का जल्द सत्यापन कराएं।सत्यापन के बाद नियमों के हिसाब से कार्रवाई हो,ताकि पात्र परिवारों को आवास योजना का लाभ मिल सके।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम