दवा दुकानों पर प्रशासन का छापा,मचा हड़कंप,दुकानें ताबड़तोड़ हुआ बंद।
बेतिया, बिहार।
शहरी क्षेत्र के सभी दवा दुकानों पर छापेमारी अभियान बहुत दिनों से बंद था,सभी दुकानदार बड़ी आराम सेअपना दुकान चला रहे थे,इन दवा दुकानों में कई तरह के संदेह वाली, आपत्तिजनक दवाइयां, मादक पदार्थ वाली दवाई,
नशीली दवाई,इंजेक्शन, सुई,पीने,सूंघने वाला दवा जिसे नवयुवक चोरी छुपे अधिक दामों में खरीद कर नशे के रूप में इस्तेमाल करते हैं,जिसे दवा वाले दुकानदार खुलेआम तौर पर बेचते हैं,अधिक कमाई करते हैं।जिला मेंअवस्थित अस्पताल प्रशासन,जिला प्रशासन को इसकी जानकारी मिलने पर, छापेमारीअभियान चलाने का निर्णय लिया, इस अभियान के अंतर्गत शहर में दवा दुकानों पर प्रशासन की टीम ने छापेमारी कर जांचअभियान चलाया,इस पर कार्रवाई कई घंटे तक चलती रही।प्रशासन की इस कार्रवाई की वजह से बेतिया की कई दवा दुकानें बंद रहीं।छापेमारी के दौरान दवा दुकानों में दवाओं के स्टॉक,बिल कागजात,जरूरी जरूरी दस्तावेजों की जांच किए जाने की जानकारी संवाददाता को मिली। कार्रवाई में क्या-क्या अनियमितताएं मिलीं, जालीऔर दो नंबर की दवाइयां कितनी दुकानों पर जांच के दौरान मिली, इसकीआधिकारिक जानकारी संवाददाता को नहीं मिल सकी है,मगर विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है के मीनाबाजार अवस्थित सेहत दवाखाना पर छापेमारी की गई है।
प्रशासन को गुप्त सूचना मिली थी कि सेहत दवाखाना स्टोर से बिना बिल की दवाइयां,दो नंबर की दवाइयांआपूर्ति की जा रही है।सूचना मिलते ही एसडीएम,विकास कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गई,दुकान से दवाओं के सैंपल लिए गए।एसडीएम ने दुकानदार से दवा कहां सेआया,उसका बिल,कहां कहां बेचा गया है,उसका बिल,सभीआवश्यक सभी कागजात की मांग की गई। एसडीएम ने कहा कि जांच करने के बादअगर सही कागजात,बिल सही पाया गया,तो कोई बात नहीं, अगर किसी तरह के इसमें गड़बड़ी पाई गई तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।सदर एसडीएम के नेतृत्व में कार्रवाई की गई, सदर एसडीए,मविकास कुमार के साथ नगर थाना प्रभारी उपस्थित थे। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद दवा कारोबारियों में हड़कंप मच गई है।
Comments
Post a Comment