मां का इलाज कराना इकलौते पुत्र को महंगा पड़ा,सड़क हादसे में मौत।
बेतिया, बिहार।
प्रकृति काअजब लीला है, मां की ममता में समाहित होकर एक इकलौता पुत्र अपनी लकवाग्रस्त मां के इलाज करा कर लौटने के क्रम में,बकरी को बचाने के क्रम में टेंपो के पलटने से उसके सर में गंभीर चोट आई,जिससे उसकी मौत हो गई,मां का एकलौता पुत्र परिवार छोड़कर इस दुनिया से दूसरी दुनिया में चला गया। मृतक की पहचान,मैनाटांड़ थाना क्षेत्र के रामपुरवा गांव निवासी, 36 वर्षीयअजय कुमार के रूप में हुई है।वह बगहा से अपनी लकवाग्रस्त मां का इलाज कराकर लौट रहे थे, तभी मटियारिया थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव में टेंपो के सामने बकरी चलीआई जिसको बचाने के चक्कर में टेंपो पलट गया,उनके सर में जबरदस्त चोट आई, जो मौत का कारण बनी, मृत्यु हो गई।इस घटना में उनकी मां,उनकी छोटी बहन को भी चोट आई।
ग्रामीणों का कहना है कि टेंपोअनियंत्रित होने के कारण पलट गई,पलटने के कारण ऐसी घटना घटी है। लकवाग्रस्त मां के सामने ही उनका इकलौता पुत्र मौत का शिकार हो गया।
मृतक की पत्नी,अमृता देवी,तीन छोटे बच्चों के सर पर से पिता का साया उठ गया,पत्नी,बच्चों,परिवार जनों का रो-रो कर बुरा हाल है,परिवारजनों में कोहराम मच गया है, ग्रामीणों का अपार भीड़
उनके घर पर जमा हो गई, लोग सांत्वना,ढारस दे रहे हैं। लकवा ग्रस्त मां अपने एक लौटे बेटे के खोने के गम में बेसुध पड़ी हुई है।
Comments
Post a Comment