शिक्षक दिवस सह शहादत दिवस का किया गया आयोजन।

रिपोर्ट:विनोद विरोधी 
गया, बिहार। 
भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जयंती के अवसर पर किसान इंटर कॉलेज कोरमा (गया) के सभागार में शिक्षक दिवस के साथ - साथ भारत लेनिन अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद का शहादत दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें किसान इंटर कॉलेज के शिक्षक - शिक्षकेत्तर कर्मचारीगण, विद्यार्थीगण के अलावे अनेक बुद्धिजीवी एवं सामाजिक कार्यकर्तागण शामिल हुए।
    भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन एवं शोषितों एवं वंचितों के मसीहा अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद की तस्वीर पर प्राचार्य कुमारी विभा सिंहा, उप प्राचार्य अजय विद्यार्थी एवं अन्य शिक्षक - शिक्षिकाओं द्वारा सामूहिक रूप से माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
जीव विज्ञान शिक्षक सुनील कुमार द्वारा डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जीवनी एवं कार्य पर प्रकाश डाला गया। प्रधान लिपिक उज्ज्वल नारायण के द्वारा भारत लेनिन अमर शहीद जगदेव बाबू का व्यक्ति एवं कृतित्व की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उप प्राचार्य अजय विद्यार्थी द्वारा बाबू जगदेव प्रसाद जी का महत्वपूर्ण कथन ' सबको इज्जत सबको रोटी ' प्राप्त करने के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार आदि मूलभूत आवश्यकताओं से संबंधित व्यवस्था परिवर्तन की आवश्यकता पर बल दिया गया।
   कार्यक्रम का सफल संचालन में दिव्य ज्योति, इंदु कुमारी, रानी अनुपम सिंहा, कुमारी कंचन, सरस्वती रंजन, विवेक प्रसाद सिंहा, देवनन्दन साव, कांति कुमारी आदि का सक्रिय योगदान रहा।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम