पारिवारिक सदस्य प्रमाण पत्र निकाला फर्जी,जांच में प्राथमिकी हुई दर्ज।

शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
अंचल कार्यालय बेतिया ने जाल और फर्जी गवाही के बयान केआधार पर बनवाया गया फर्जी प्रमाण पत्र कोअंचल कार्यालय ने रद्द कर दिया है,साथ ही जांच केआधार पर स्थानीय कालीबाग थाना में उक्त व्यक्ति के विरोध में प्राथमिकी दर्ज की गई।
अंचलअधिकारी के द्वारा जांच के बाद दर्ज कराई गई प्राथमिकी में, कालीबागथाना क्षेत्र के घुसुकपुर वार्ड नंबर 4 निवासी,मोहम्मदअनवर की शिकायत पर जांच कराई गई,जिसमें गलत तथ्य और गवाही के आधार पर पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र बनाई गई थी,जिसे अंचल कार्यालय केअभिलेख के से मिलान करने पर त्रुटि पाई गई,इसआधार पर निर्गत पारिवारिक सदस्य प्रमाण पत्र,जो मोहम्मद हारुन के नाम से निर्गत की गई थी,को रद्द कर दिया गया।इसके बाद गलत बयान और फर्जी गवाह को ढूंढने का काम किया गया,
इसमें कई लोगों का नाम दर्ज है,जिसमें कई लोग की मृत्यु भी हो चुकी है,मगर जो लोग जीवित हैं उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कालीबाग थाना कांड संख्या192/26 अंकित कर दोषियों के विरुद्ध कई धाराओं में मामलाअंकित कर,काली कालीबाग थाना के दरोगा, सुधीर कुमार को अनुसंधानकर्ता बनाया गया है,जो हर एंगल से विधिवत जांच कर इस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम