बिठूर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के पार्षद आदर्श द्विवेदी ‘विभु’ ने दाखिल किया नामांकन।

हफीज अहमद खान 
कानपुर, उत्तर प्रदेश। 
बिठूर। नगर पंचायत बिठूर के अध्यक्ष पद के उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में मौजूदा समाजवादी पार्टी के पार्षद आदर्श द्विवेदी ‘विभु’ ने अध्यक्ष पद के उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान उनके समर्थक भी मौजूद रहे।
आदर्श द्विवेदी ‘विभु’ के नामांकन के बाद बिठूर नगर पंचायत क्षेत्र में चुनावी गतिविधियां और तेज होने की संभावना है। स्थानीय स्तर पर विभिन्न राजनीतिक दलों और संभावित प्रत्याशियों को लेकर भी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
बताया जा रहा है कि आदर्श द्विवेदी ‘विभु’ पूर्व में पार्षद पद का चुनाव भी लड़ चुके हैं। उनके नामांकन के बाद उपचुनाव को लेकर राजनीतिक समीकरणों पर चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब चुनावी मैदान में अन्य प्रत्याशियों के उतरने के साथ मुकाबले की तस्वीर और स्पष्ट होने की उम्मीद है।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम