प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के स्वागत में भव्य समारोह आयोजित।
गया, बिहार।
गया बार एसोसिएशन द्वारा नवपदस्थापित प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. राकेश कुमार सिंह के सम्मान में एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन एसोसिएशन सभागार में किया गया। समारोह में न्यायपालिका एवं अधिवक्ता समुदाय के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम शशिकांत ओझा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय राजेश कुमार, जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय अजीत कुमार सिंह सहित जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंचम, दशम, एकादश एवं पंद्रहवें न्यायालय के न्यायिक पदाधिकारी तथा अन्य न्यायिक अधिकारी उपस्थित थे।
स्वागत समारोह में गया बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कैसर सर्फुद्दीन ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. राकेश कुमार सिंह को शॉल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। वहीं एसोसिएशन के सचिव रविंद्र प्रसाद, संयुक्त सचिव नंद किशोर प्रसाद श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष शशिभूषण मालवीय, लोक अभियोजक सिंधुभूषण ओझा, पूर्व लोक अभियोजक सरताज अली खान, बिहार स्टेट बार काउंसिल के सदस्य मुरारी कुमार हिमांशु तथा विष्णु चरण ने भी पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न देकर उनका अभिनंदन किया।
समारोह में अधिवक्ता रजनीश कुमार उर्फ गुड्डू, नीरज कुमार, मुकेश कुमार शर्मा, बैकुंठ सिंह, अभय सिंह, शिवशंकर कुमार, बागेश कुमार सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने नवागत प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश का फूल-मालाओं से स्वागत किया।
अपने संबोधन में वक्ताओं ने डॉ. राकेश कुमार सिंह का गया न्यायिक परिवार में स्वागत करते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं तथा न्यायपालिका एवं अधिवक्ता समुदाय के बीच समन्वय और सहयोग की परंपरा को और मजबूत करने की आशा व्यक्त की। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
Comments
Post a Comment