सेवा संकल्प अभियान के तहत महराजगंज में योग शिविरों का आयोजन।

आयुष चिकित्सालयों, शैक्षणिक संस्थानों, पार्कों और अमृत सरोवरों सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर हुआ योगाभ्यास। 
करुणाकर राम त्रिपाठी 
महराजगंज, उत्तर प्रदेश 
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बुधवार को जनपद में व्यापक स्तर पर योग शिविरों का आयोजन किया गया। जनपद के आयुष चिकित्सालयों, शैक्षणिक संस्थानों, सार्वजनिक पार्कों, अमृत सरोवरों सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर आयोजित शिविरों में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और योगाभ्यास किया।
योग प्रशिक्षकों एवं आयुष चिकित्सकों ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम तथा योग के महत्व की जानकारी दी। लोगों को नियमित योगाभ्यास अपनाकर स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित किया गया।
इसी क्रम में विकास भवन परिसर में आयुष विभाग द्वारा आयुष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह ने किया। उन्होंने शिविर का अवलोकन करते हुए योग और पारंपरिक चिकित्सा पद्धति के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक है। स्वस्थ जीवनशैली के लिए योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाया जाना चाहिए।
मुख्य विकास अधिकारी ने आयुष चिकित्सकों एवं कर्मचारियों द्वारा शिविर में किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने आयुष विभाग के अधिकारियों एवं चिकित्सकों को निर्देश दिया कि जनसामान्य को आयुष चिकित्सा पद्धतियों के प्रति जागरूक करने के साथ ही बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों तक आयुष चिकित्सा सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।
उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली, योग एवं आयुष चिकित्सा के प्रति लोगों को जागरूक करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इस तरह के आयोजनों से आमजन को स्वास्थ्य के प्रति सजग होने और नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरणा मिलती है।
इस अवसर पर जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ. आर.के. द्विवेदी, क्षेत्रीय आयुष अधिकारी डॉ. हरेंद्र कुमार जैसवार सहित आयुष विभाग के चिकित्सक, कर्मचारी एवं अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम