सांसद प्रतापगढ़ी से मिले जयपुर के सबसे कम उम्र पार्षद फाइज हसन, लिया मार्गदर्शन।
वसीम अकरम कुरैशी
जयपुर, राजस्थान।
जयपुर नगर निगम वार्ड 71 से कांग्रेस के नवनिर्वाचित पार्षद फाइज हसन ने एआईसीसी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी से उनके निवास पर मुलाकात की। इस दौरान फैज हसन के परिवार के बारे में भी इमरान प्रतापगढ़ी को विस्तार से जानकारी दी गई। इमरान प्रतापगढ़ी ने फाइज हसन का स्वागत करते हुए उनकी जीत पर शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।
इमरान प्रतापगढ़ी ने फाइज हसन को कांग्रेस (राहुल) की विचारधारा से मजबूती से जुड़े रहते हुए संगठन को मजबूत करने तथा पूरी निष्ठा, समर्पण और सक्रियता के साथ जनसेवा में जुटने का संदेश दिया। मुलाकात के दौरान युवा नेतृत्व, नई पीढ़ी की राजनीतिक भागीदारी, सामाजिक न्याय और संगठनात्मक मजबूती जैसे विषय प्रमुख रहे। गौरतलब है कि जयपुर के सबसे कम उम्र (21) फाइज हसन की जीत को वार्ड 71 में कांग्रेस के युवा चेहरे को मिले जनसमर्थन के रूप में देखा जा रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेतृत्व की ओर से युवा कार्यकर्ताओं और नई पीढ़ी को राजनीतिक अवसर देने की दिशा में फाइज हसन की सफलता महत्वपूर्ण स्थानीय उदाहरण के रूप में सामने आई है।
इस अवसर पर राजस्थान अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट एमडी चौपदार ने कहा कि निश्चित रूप से इमरान प्रतापगढ़ी के मार्गदर्शन से ऊर्जावान और नवनिर्वाचित कांग्रेस पार्षद फाइज हसन को युवा ऊर्जा के साथ संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने तथा जनता के बीच सक्रिय भूमिका निभाने का जो सकारात्मक संदेश मिला है उसे आत्मसात कर युवा पार्षद फाइज हसन निरंतर कांग्रेस को मजबूत करते हुए विकास के क्रम को सुदृढ़ कर सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगे।
Comments
Post a Comment