दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय की शिक्षा पीठ की ओर से गया कॉलेज में इंटर्नशिप कार्यक्रम।
गया, बिहार।
दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय की शिक्षा पीठ की ओर से शिक्षा शास्त्र विभाग, गया कॉलेज, गया में विद्यार्थियों के लिए इंटर्नशिप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन गया कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. सतीश सिंह चंद्र के दिशा-निर्देशन में तथा शिक्षा शास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. धनंजय धीरज के सहयोग से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. तरुण कुमार त्यागी उपस्थित रहे। उन्होंने इंटर्नशिप के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव, शिक्षण-कौशल, अनुशासन तथा विद्यालयी वातावरण को समझने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के मूल्यों पर चर्चा की।
कार्यक्रम का स्वागत भाषण डॉ. मो सदरे आलम ने किया। उन्होंने अतिथियों एवं विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए इंटर्नशिप के उद्देश्यों और इसके शैक्षणिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।इस अवसर पर डॉ. धनंजय धीरज ने अपने महत्वपूर्ण विचारों से विद्यार्थियों को संबोधित किया तथा इंटर्नशिप के दौरान सक्रिय सहभागिता, जिम्मेदारी और व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। डॉ धीरज ने कहा कि इंटर्नशिप का यह कार्यक्रम शिक्षा पीठ दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय एवं शिक्षाशास्त्र विभाग गया कॉलेज गया के बीच हस्ताक्षरित साझा करार के क्रियान्वयन स्वरूप संभव हो पाया है।
कार्यक्रम में शिक्षा शास्त्र विभाग के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी तथा एम.एड. के सभी छात्र एवं बी.एड. की छात्र/छात्राएँ उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. रानी नीना प्रियदर्शनी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया और सभी अतिथियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Comments
Post a Comment