फर्जी टीसी में जन्मतिथि में हेरफेर करना स्कूल प्रबंधन को महंगा पड़ा,गिरफ्तार।

शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
स्कूल प्रबंधन लालच में पड़कर,फर्जी टीसी में जन्मतिथि का हेरफेर करके देना बहुत ही महंगा पड़ गया,जेल चले गए।
घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि धनहा थाना पुलिस ने इंडियन पब्लिक स्कूल तमकुही के प्रबंध धक विनोद गुप्ता को फर्जी टीसी जारी करने के मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।स्कूल प्रबंधन का कुसूर यह है कि उन्होंने बालिग लड़के को नाबालिग होने का प्रमाण पत्र जन्मतिथि में हेरफेर करके दे दिया था। थानाअध्यक्ष,अमित कुमार सिंह ने संवाददाता को बताया कि पिछले महीने कारण संख्या283/26 पोक्सो एक्ट के मामले में गवाही के दौरान दवाहिया
गांव निवासी दुर्गेश शर्मा को गिरफ्तार का जेल भेजा गया था। यह भेजे जाने के समयआधार कार्ड के अनुसार,दुर्गेश शर्मा का आयु 19 वर्ष 8 महीना था,
इसमें उसके भाई के द्वारा स्कूल प्रबंधक,विनोद गुप्ता से मिलकर दुर्गेश शर्मा की आयु16 वर्ष 8 महीना कराई गई थी। इस टीसी को बनवाने के लिए राशि की उगही करने का भी मामला सामनेआया है। इसकी जांच केस के दौरान विद्यालय का नामांकन पंजी एवं अन्य अभिलेख को देखने के बाद इसका खुलासा हुआ। उसके बाद विद्यालय में जाकर नामांकन पंजी,रजिस्टर एवं अभिलेख देखने पर इसका खुलासा हो गया।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम