ग़रीब चौपाल यात्रा से गरीबों में नई उम्मीद जगी - शकील अहमद हाशमी

सालिम आजाद 
मधुबनी, बिहार।
हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा सेक्युलर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद हाशमी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन के नेतृत्व में बिहार में ज़िला स्तरीय गरीब चौपाल यात्रा जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम बहुत कारगर है। हर ज़िला में बड़ी संख्या में ग़रीब, मज़दूर,दलित, कमज़ोर वर्ग के लोग ग़रीब चौपाल यात्रा में शामिल होकर अपने समस्याओं को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष कुमार सुमन और प्रदेश अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार के समक्ष रखकर उसके समाधान की एक नई उम्मीद लिए जा रहे हैं, शकील हाशमी ने कहा कि बिहार राज्य में हिन्दुस्तानी अवामी मूर्चा पार्टी द्वारा ग़रीब चौपाल कार्यक्रम ग़रीबों के पक्ष में आशा की एक नई किरण लेकर आया है। नालंदा,नवादा,बेगूसराय,मोतिहारी,बेतिया,छपरा,सीवान,गोपालगंज,पूर्णिया समेतअररिया और आज 27 सितंबर को किशनगंज में चल रही ग़रीब चौपाल यात्रा में दलित पसमांदा ग़रीब मज़दूर के समस्याओं के उचित समाधान के लिए हमारी पार्टी के नेता, ज़िला स्तरीय अधिकारियों के साथ-साथ बिहार के मुख्यमंत्री श्री समरठ चौधरी से अनुरोध किया जा रहा है कि वे समाज की समस्याओं का आसान समाधान निकालें, जो रोज़मर्रा की समस्याओं से परेशान हैं उसका समाधान हो सके।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम