बिजली करंट लगने से मजदूर की हुई मौत।
बेतिया, बिहार।
भवन निर्माण कार्य में लगे एक मजदूर,टुन्ना राम का बिजली के तार में स्पर्श होने से मौत हो गई। मृतक की पहचान,शिकारपुर थाना क्षेत्र के बुढ़वा चंपापुर गांव वार्ड नंबर 12 निवासी अनिरुद्ध राम के पुत्र,टुन्ना राम,उम्र 35 वर्ष के रूप में की गई है। घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि गांव के मोती खान के घर में भवन निर्माण कार्य चल रहा था,वहीं पर यह मजदूरी का काम कर रहा था,तभी अचानक बिजली के तार में स्पर्श हो गया, छटपटा रहा था,अन्य मजदूर जब तक उसको छुड़ाने जाते तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी।
सूचना पर 112 की टीम पहुंचकर उसको अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया,मगर डॉक्टर ने उसे देखते ही मृत् घोषित कर दिया।
थाना अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने संवाददाता को बताया कि उसके परिजन पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया,शव को अपने साथ ले जाकर अंतिम संस्कार भी कर दिया।
Comments
Post a Comment