IIT बॉम्बे छात्र साहिल वाकोड़े की आत्महत्या का मामला दलित, पिछड़ा, उपेक्षित एवं अल्पसंख्यक शिक्षक महासभा ने उठाई आवाज
कानपुर, उत्तर प्रदेश।
कानपुर में दलित, पिछड़ा, उपेक्षित एवं अल्पसंख्यक शिक्षक महासभा की ओर से IIT बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोड़े की आत्महत्या के मामले को लेकर राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया ज्ञापन में संगठन ने IIT बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोड़े की मौत के मामले में निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है, संगठन का आरोप है, कि छात्र को प्रताड़ित किए जाने की शिकायत सामने आई थी और इसी पूरे मामले की गंभीरता से जांच होनी चाहिए। महासभा ने SC/ST एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्रवाई करने, आई आई टी संस्थानों में वंचित वर्ग के छात्रों के लिए विशेष समिति गठित करने और मृतक छात्र के परिवार को पांच करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग भी की है।संगठन ने बताया की साहिल वाकोड़े की मौत के बाद उनके परिवार की ओर से जातिगत भेदभाव और उत्पीड़न के आरोप लगाए गए हैं, जबकि IIT बॉम्बे ने इन आरोपों से इनकार कर रहा है। मामले की जांच मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच कर रही है, IIT बॉम्बे ने बाद में मामले से जुड़े अपने पहले के संचार को लेकर माफी भी मांगी और कहा कि घटनाक्रम से जुड़े तथ्य जांच के अधीन हैं। प्रोफेसर सूर्य नारायण दुल्ला को डीन पद से हटाया गया है। जबकि वह संस्थान में प्रोफेसर बने हुए हैं संगठन की मांग है कि देश के सभी IIT और उच्च शिक्षण संस्थानों में ऐसी व्यवस्था हो, जहां वंचित और कमजोर वर्ग से आने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं को समय पर सुना जा सके। स्थानीय पुलिस कमिश्नरी के एक अधिकारी की निगरानी में ऐसी समिति बने, जो छात्रों से लगातार संपर्क में रहे और किसी भी शिकायत को गंभीरता से ले। शिक्षक महासभा ने अपने ज्ञापन में साहिल वाकोड़े के परिवार को पांच करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग भी की है। इसके साथ ही संगठन ने मामले में नामजद लोगों की गिरफ्तारी और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण कानून के तहत कार्रवाई की मांग रखी है।
जिलाधिकारी कानपुर नगर के द्वारा महामहिम राष्ट्रपति महोदया को भेजे गये ज्ञापन के समय प्रमुख रूप से दलित, पिछड़ा,उपेक्षित, अल्पसंख्यक शिक्षक महासभा के प्रदेश अध्यक्ष- राजेश गौतम, मंडल अध्यक्ष- भुवनेश भूषण, जिलाध्यक्ष -रंजीत कुमार, उत्तम कुमार, संरक्षक -एडवोकेट नरेंद्र यादव, एडवोकेट नवीन गौतम, डॉक्टर महादेव, राजेश शंखवार सहित अनेक शिक्षक एवं अधिवक्ता गण उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment