गोसाईपुर से प्रयागराज के लिए निकली पूर्व मंत्री स्वo रामगोविन्द चौधरी की अस्थिकलश यात्रा।
बड़ी संख्या में जुटे परिजन, सपा नेता-कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग
सिकन्दरपुर, बलिया। उत्तर प्रदेश
पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री स्वo रामगोविन्द चौधरी के निधन के बाद बुधवार की सुबह उनके पैतृक गांव गोसाईपुर से अस्थिकलश यात्रा प्रयागराज स्थित संगम के लिए रवाना हुई। अस्थिकलश को उनके अनुज पंचदेव चौधरी, रामबचन यादव एवं विश्राम चौधरी लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हुए।
अस्थिकलश यात्रा के दौरान माहौल भावुक रहा। परिजन, समाजवादी पार्टी के नेता-कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग गोसाईपुर पहुंचे। लोगों ने नम आंखों से स्वo रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके संघर्षशील जीवन, समाजवादी विचारधारा और जनसेवा के प्रति समर्पण को याद किया।
हर आंख नम,स्मृतियों में जिंदा रहेंगे रामगोविन्द,श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोगों ने कहा कि स्वo रामगोविन्द चौधरी का जीवन संघर्ष,सादगी और जनसेवा से जुड़ा रहा।उनके साथ बिताए पलों को याद करते हुए लोग भावुक नजर आए। अस्थिकलश यात्रा में उमड़ी भीड़ उनके प्रति लोगों के आत्मीय लगाव की गवाही देती रही।
इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार मौर्य,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरेंद्र सिंह, बंश बहादुर सिंह, सुशील कुमार पाण्डेय 'कान्हजी, पप्पू पाण्डेय, श्रीभगवान वर्मा, धर्मेंद्र मणिक, सुशांत राज पाठक, लाल बाबू पाण्डेय, हैप्पी पाण्डेय, संजीत यादव,अमित सिंह, कर्ण प्रताप सिंह कुन्नू, प्रदीप सिंह, तन्नू यादव, पारसनाथ यादव, विजय सिंह, सुमंत यादव, प्रिंस कुमार, दीप्तिमान सिंह राहुल, रामा चौधरी,लालू चौधरी, धर्मेंद्र कुमार,अभिराम तिवारी,अनु श्रीवास्तव,प्रिंस मोदनवाल,मिंटू सिंह,रमाशंकर यादव,पिंटू वर्मा,वीरेंद्र यादव,अरुण यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
अस्थिकलश को प्रयागराज स्थित संगम ले जाकर विधि-विधान के साथ विसर्जित किया जाएगा। गोसाईपुर से रवाना हुई यह यात्रा स्वo रामगोविन्द चौधरी के जीवन की उन स्मृतियों को भी अपने साथ लेकर चली,जो उनके समर्थकों और क्षेत्रीय लोगों के मन में हमेशा जीवित रहेंगी।
Comments
Post a Comment