PDA सम्मेलन में भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार, सपा प्रदेश सचिव समरथ पाल बोले—युवाओं को रोजगार चाहिए, सलाह नहीं।

हफीज अहमद खान 
कानपुर नगर उत्तर प्रदेश में। 
समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर के तत्वावधान में किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र में आज दोपहर 12 बजे उस्मानपुर से शिवाजी स्कूल वाली रोड पर PDA सम्मेलन सम्पन्न हुआ। सम्मेलन का आयोजन किदवई नगर विधानसभा प्रभारी सुधांशु मिश्रा द्वारा कराया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव समरथ पाल  रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर के अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने की, जबकि संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेन्द्र यादव ‘मिंटू’ ने किया। सम्मेलन में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि समरथ पाल जी का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया।मुख्य अतिथि समरथ पाल ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर तीखा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार विकास के बड़े-बड़े दावे कर रही है, लेकिन जमीन पर जनता को उनकी हकीकत दिखाई दे रही है। गंगा एक्सप्रेसवे को लेकर उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि निर्माण के बाद सड़क से जुड़ी समस्याएं और जलभराव जैसी स्थिति सरकार के विकास के दावों पर सवाल खड़े करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता के पैसों से बनने वाली परियोजनाओं में गुणवत्ता और निगरानी पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कानपुर की सड़कों की बदहाली का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि शहर की स्थिति ऐसी हो गई है कि सड़कों में गड्ढे नहीं, बल्कि गड्ढों में सड़कें दिखाई देती हैं। समरथ पाल ने युवाओं के रोजगार और शिक्षा के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने हाल में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक द्वारा नौकरी के पीछे न भागने और चार घंटे टैक्सी या ई-रिक्शा चलाकर परिवार के साथ समय बिताने संबंधी बयान का जिक्र करते हुए कहा कि आज प्रदेश का नौजवान अच्छी शिक्षा और सम्मानजनक रोजगार चाहता है, लेकिन सरकार उसे रोजगार के अवसर देने के बजाय रिक्शा चलाने की सलाह दे रही है। उन्होंने कहा, “युवाओं को रोजगार चाहिए, सलाह नहीं।महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने अपने संबोधन में कहा कि PDA सम्मेलन का उद्देश्य समाज के उन सभी वर्गों की आवाज को मजबूत करना है, जो अपने अधिकार, सम्मान, शिक्षा, रोजगार और विकास की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को सिर्फ घोषणाएं करने के बजाय जनता की समस्याओं का जमीन पर समाधान करना चाहिए। हाजी फजल महमूद ने कहा कि युवाओं को उनके भविष्य के लिए बेहतर अवसर चाहिए और सरकार को रोजगार तथा शिक्षा के क्षेत्र में ठोस काम करना चाहिए। सम्मेलन में प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव समरथ पाल,महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू,महासचिव संजय सिंह बंटी सेंगर,सुधाशु मिश्रा,के के शुक्ला,सत्यनारायण गहरवार,राजकुमार पाल,रामनरेश पाल,हुकुम सिंह,महेन्द्र सिह,अजय श्रीवास्तव,सुलेखा यादव,दीपक खोटे,के के मिश्रा,विरेन्द्र निषाद,दीप्ती सिंह,सोनी गुप्ता,पूजा यादव,तौसीफ सिद्दीकी,बृजलाल यादव,काले खान,मुकेश दीक्षित,नीरज गुप्ता,मेराज अहमद,राजेंद्र कोरी,दीपक कश्यप,अंकित यादव,धीरेंद्र सिंह,चंदन बादशाह,गुड्डू यादव,पुष्पेंद्र सिंह,प्रवीण मिश्रा,अभिलाष पासवान आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम