SIR और ECINET प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच की मांग।

हफीज अहमद खान 
 कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।समाजवादी युवजन सभा, कानपुर महानगर के महानगर अध्यक्ष एवं अधिवक्ता अर्पित त्रिवेदी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) तथा ECINET/मतदाता पंजीकरण प्रक्रिया में सामने आई कथित अनियमितताओं को लेकर राष्ट्रपति महोदया के नाम ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में मतदाताओं के लोकतांत्रिक अधिकारों की सुरक्षा तथा पूरी प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है और मुख्य चुनाव आयुक्त की जांच की मांग कर महाभियोग की कार्यवाही सुनिश्चित करने की मांग की गई।ज्ञापन में कहा गया है कि मतदाता सूची लोकतंत्र की मूल आधारशिला है और प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना तथा बिना उचित कारण नाम न हटाया जाना आवश्यक है। SIR और मतदाता पंजीकरण/संशोधन की डिजिटल प्रक्रिया को लेकर विभिन्न स्तरों पर विसंगतियों और पारदर्शिता से जुड़े सवाल उठने का उल्लेख करते हुए इनकी जांच की मांग की गई।
ज्ञापन में मतदाताओं के रिकॉर्ड में कथित विसंगतियों, सत्यापन संबंधी नोटिस तथा डिजिटल प्रक्रिया से जुड़ी शिकायतों का भी उल्लेख किया गया है। अर्पित त्रिवेदी ने मांग की कि मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष और जवाबदेह तरीके से संचालित हो तथा पात्र मतदाताओं के नाम सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।
पिंटू ठाकुर,दीपा यादव,विकास वर्मा,मुकेश गुप्ता,केशव यादव,संगीता देवी,बाबू अली,प्रवीण मिश्रा,सुकांत शर्मा,आदित्य सिंह,मनीष यादव,राहुल यादव,सुधांशु पटेलआदि रहे!

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम