प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर-1पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन।


शिविर में उठा आयुष्मान भारत योजना का मुद्दा,छोटे परिवारों को भी लाभ देने की मांग। 
धनंजय कुमार शर्मा 

बिल्थरारोड,बलिया। उत्तर प्रदेश 

नगर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर-1पर गुरुवार सुबह करीब दस बजे नायब तहसीलदार भोला शंकर राय की अध्यक्षता में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विधिक जागरूकता के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं पर भी चर्चा की गई। 
    कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी मनोज कुमार गुप्ता ‘प्यारे’ ने आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों के चयन में छह यूनिट की अनिवार्यता का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।उन्होंने कहा कि पात्र गृहस्थी राशन कार्ड में छह यूनिट वाले कार्डधारकों को ही आयुष्मान भारत कार्ड बनाए जाने की व्यवस्था के कारण चार या पांच यूनिट वाले छोटे परिवार इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य योजना के लाभ से वंचित हो सकते हैं।
     उन्होंने मांग की कि शासन को पात्रता संबंधी शर्तों में आवश्यक संशोधन करते हुए छोटे परिवारों को भी आयुष्मान भारत योजना का लाभ देने की व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि जरूरतमंद परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने इस संबंध में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा भी छह यूनिट की अनिवार्यता में शिथिलता देने की आवश्यकता पर ध्यान आकृष्ट कराए जाने का उल्लेख किया।           
     समाजसेवी मनोज कुमार गुप्ता प्यारे ने मांग की कि आयुष्मान भारत जैसी जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजना का लाभ छोटे परिवारों तक भी पहुंचाने के लिए पात्रता संबंधी नियमों की समीक्षा की जाए।
    इस अवसर पर शिविर में विधिक सलाहकार नमोनारायण यादव, सभासद मो. सद्दाम, तौहीद लारी, दिलीप कुशवाहा, प्रधानाचार्य, आशुतोष पांडेय, नदीम, सुरजीत, प्रमोद बागी सहित प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम