मिक्सर मशीन में11000 हजार वोल्ट का करंटआने से दो लोगों की हुई मौत।
बेतिया, बिहार।
शिकारपुर थाना क्षेत्र के शेरहवा पिपरा गांव के बगीचा के पास मुख्य सड़क पर एक मिक्सर मशीन में 11हजार वोल्ट का बिजली का करंट प्रवाहित होने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
मृतक की पहचान,खिरिया गांव निवासी,दीपक यादव, शेरहवा पिपरा गांव निवासी किशन चौधरी के रूप में की गई है, पुलिस को सूचना मिलने पर दोनों शवों कोअपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।घटना के बारे में संवाददाता को ग्रामीणों ने बताया कि शेरहवा पिपरा गांव निवासी,जयराम चौधरी के यहां छठियार का कार्यक्रम चल रहा था, इसका कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दीपक यादव, किशन चौधरी एक साथ बोलोरो से जा रहे थे,तभी इस गांव में सड़क बनाने के लिए मिक्सर मशीन रखा हुआ था,रास्ते से मिक्सर मशीन को हटाने के लिए इन दोनों में कोशिश की, दिल्ली से मिक्सर मशीन का ऊपरी भाग बिजली के संपर्क में आ गया,दोनों बुरी तरह से चपेट में आ गए, जिसे दोनों की दर्दनाक मौत हो गई।इस घटना को देखते ही बोलेरो चालक घबरा गया,वहां से गाड़ी लेकर फरार हो गया। डायल112 की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर थानाअध्यक्ष, मनोज कुमार सिंह को सूचना दी।
Comments
Post a Comment