113 किलो गांजा के साथ तस्कर हुआ गिरफ्तार,फैली सनसनी।


शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
इन दिनों मादक पदार्थों के तस्करी चरम सीमा पर पहुंच गई है,गांजा,अफीम, चरस, अंग्रेजी तथा देशी शराब का खुल्लम खुल्ला व्यापार हो रहा है।पुलिस प्रशासन है के मूकदर्शक बना हुआ है।गुप्त सूचना मिलने के बाद ही पुलिस हरकत मेंआती है,अन्यथा सक्रिय नहीं रहती है।इसी क्रम में संवाददाता को पता चला है कि स्थानी नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन चौक के पास मध्य पदार्थ की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बेतिया पुलिस ने 113 किलोग्राम गांजा बरामद किया, पुलिस NH 727 पर स्टेशन चौक के पास से एक तस्कर को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार युवक की पहचान,मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलदारी निवासी, अब्दुल क्युम के पुत्र, मोहम्मद शहीम के रूप में की गई है।पुलिस की कार्रवाई में एक कार की तलाशी लेने के बाद 113 किलोग्राम गांजा बरामद किया साथ ही इसके तस्कर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम