124 नए दरोगा बने को एसएसपी ने स्टार लगाकर किया सम्मानित,हिदायत।
बेतिया, बिहार।
जिला पुलिस कप्तान ने जमादार से दरोगा बने 124 प्रोन्नति प्राप्त दारोगा को उनको सम्मानित करते हुए स्टार लगाकर उनकी नई जिम्मेदारी को सही ढंग से,निष्ठापूर्वक निभाने की हिदायत दी।एसपी कुमार गौतम ने नए प्रोन्नत हुए दरोगा को कहां के सेवा काल में प्रोन्नति होना अच्छी बात है,मगर इसके साथ जिम्मेदारियां को निभाना भी जरूरी बन जाता है,काम भीअधिक बढ़ जाती है,साथ ही साथ जिम्मेवारियां भीअधिक बढ़ जाती है,कार्यक्षेत्र भी अधिक हो जाता है,ऐसी स्थिति में सजग होकर निष्ठापूर्ण तरीके से काम करना पड़ता है।उन्होंने हिदायत देते हुए कहां कि ईमानदारी,कर्तव्यनिष्ठ, कार्यकुशलता,निष्ठापूर्ण तरीके से काम करने से प्रतिष्ठा बढ़ती है,प्रोन्नति भी मिलती है।एस पी नेआगे कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना,अपराध नियंत्रण,अनुसंधान की गुणवत्ता में सुधार,पीड़ितों की शिकायत,इसकी कार्रवाई करने के महत्व सेअवगत कराया गया।
टीम भावना से काम करने की सलाह दी गई।इस सम्मान समारोह के अवसर पर,मुख्यालय डीएसपी अर्चना कुमारी,लाईन डी- एसपी,देवानंद कुमार, पुलिस निरीक्षक,विश्व- मोहन चौधरी सहितअन्य पुलिस अकादमी उपस्थित थे।इस मौके पर 124 जमादार से दरोगा बने पुलिसकर्मियों को बधाइयां का तांता लग गया।
Comments
Post a Comment