श्रद्धा पूर्वक मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157 वीं जयंती समारोह।

धनंजय कुमार शर्मा
सिकंदरपुर, बलिया।उत्तर प्रदेश 
स्थानीय मदरसा दारुल ओलूम सरकारे आसी में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157 वीं जयंती समारोह श्रद्धा पूर्वक बनाई गई।   कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9:00 बजे महात्मा गांधी के चित्र का अनावरण एवं माल्यार्पण कर की गई। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर भी माल्यार्पण किया गया। मदरसे के अध्यापकों ने महात्मा गांधी के जीवन संघर्ष, देशसेवा, स्वाधीनता आंदोलन, स्वदेशी आंदोलन और नमक सत्याग्रह सहित उनके जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला। छात्र-छात्राओं को गांधी जी के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने,दहेज प्रथा का विरोध, महिला सशक्तिकरण तथा महिलाओं को सामाजिक एवं आर्थिक रूप से आगे बढ़ाने के लिए जागरूक किया गया।
 वक्ताओं ने विद्यार्थियों को "सादा जीवन उच्च विचार"  मितव्ययिता, नैतिकता, भाईचारा एवं सर्वधर्म समभाव जैसे आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।
      इस अवसर पर प्रधानाचार्य मोहम्मद रहमतुल्लाह सहित शिक्षक एवं शिक्षणोत्तर कर्मचारी मोहम्मद हामिद, फिरोज अख्तर, मोहम्मद खुर्शीद, एहसान अहमद, नसीम अहमद, मोहम्मद शोएब, शाहिद अली, मोहम्मद दानिश, वासिल अली, इमाम अख्तर, खुर्शीद अहमद, मोहम्मद आदिल, फसाहत हुसैन, नुदरत फातिमा, मोहम्मद असलम, आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम