सरसैया घाट पर 16 जनवरी से होगा 50 दिवसीय विराट श्री लक्ष चंडी महायज्ञ।

700 ब्राह्मण करेंगे 111 करोड़ 11 लाख दुर्गा मंत्रों का जाप, 100 हवन कुंडों में दी जाएगी आहुति। 
हफीज अहमद खान 
कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।
कानपुर के सरसैया घाट स्थित गंगा तट पर 16 जनवरी 2027 से 6 मार्च 2027 तक श्री प्रखर परोपकार मिशन के तत्वावधान में 50 दिवसीय, 100 कुंडीय विराट श्री लक्ष चंडी महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस विराट धार्मिक आयोजन में 700 विद्वान ब्राह्मणों द्वारा 100 हवन कुंडों में 111 करोड़ 11 लाख दुर्गा मंत्रों का जाप एवं आहुतियां दी जाएंगी। आयोजन को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में यज्ञ सम्राट स्वामी  प्रखर  महाराज ने महायज्ञ के उद्देश्य और कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी।
स्वामी प्रखर महाराज ने कहा कि महायज्ञ का उद्देश्य भारतवर्ष के कल्याण, देश में आंतरिक शांति की स्थापना तथा राष्ट्र के सर्वांगीण विकास के लिए आध्यात्मिक वातावरण तैयार करना है। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा बुद्धि की अधिष्ठात्री देवी हैं। महायज्ञ से संचित आध्यात्मिक ऊर्जा के माध्यम से लोगों की बुद्धि शुद्ध होगी, जिससे समाज में परस्पर प्रेम, सद्भावना और सकारात्मक विचारों को बढ़ावा मिलेगा।उन्होंने बताया कि महायज्ञ में यजमान दंपति सामूहिक रूप से लक्ष चंडी महायज्ञ का संकल्प लेंगे। साथ ही प्रत्येक यजमान को व्यक्तिगत स्तर पर एक-एक सहस्र चंडी महायज्ञ का फल प्राप्त होगा। स्वामी जी ने कहा कि इस धार्मिक आयोजन में तन, मन और धन से सहयोग करने वाले सभी लोगों का मंगल होगा।महायज्ञ के साथ होंगे कई धार्मिक आयोजन 50 दिवसीय महायज्ञ के दौरान श्रीमद्भागवत कथा, श्रीराम कथा, संत सम्मेलन और श्रीकृष्ण रासलीला सहित विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम