रेलटिकट के कालाबाजारी में सीएससी संचालक को 18आरक्षित रेल टिकट सहित हुआ गिरफ्तार।
बेतिया, बिहार।
त्योहारी सीजन को देखते हुए रेलटिकट की कालाबाजारी चरण सीमा पर पहुंच गई है,रेल यात्री ब्लैक से टिकट खरीदने पर मजबूर है।रेलवे लआरक्षण काउंटर पर आरक्षण की सुविधा सही ढंग से नहीं होने के कारण रेलयात्री मजबूर होकर रेलटिकट कालाबाजारी करने वालों अधिक दाम पर खरीदने पर मजबूर हो रहे हैं।इसी क्रम में संवाददाता को पता चला है कि बेतिया रेलवे स्टेशन पर रेल टिकटों की कालाबाजारी को रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान केअंतर्गत बेतिया रेलवे स्टेशन पर कार्रवाई की,इसमें टीम ने 18 आरक्षित ट्रेन टिकटों के साथ एक सीएससी संचालक को गिरफ्तार किया है।आरोपित की पहचान मझौलिया थाना क्षेत्र के लालसरैया वार्ड संख्या तीन निवासी,नसीम सिद्दीकी के रूप में की गई है।आरपीएफ इंस्पेक्टर, ऋतुराज कश्यप में संवाददाता को बताया कि रेलवे टिकटों कीअवैध कारोबार की अधिकारिक्त सूचना थानाअध्यक्ष, निरंजन कुमार को मिली थी,तभी एक टीम गठित कर स्टेशन पर छामेमारी कर आरोपित को पकड़ लिया। इसके पास से अलग-अलग ट्रेनों से यात्रा करने के लिए 18 रेल टिकट बरामद किया गया। संवाददाता को पता चला है कि सीएससी संचालक की आड़ में रेलवेटिकट की अवैध कालाबाजारी कर अवैध टिकट बेचने का कारोबार किया जा रहा था
Comments
Post a Comment