2 लापता नाबालीग छात्राओं कोअयोध्या से किया बरामद-थाना प्रभारी

शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
इन दिनों नाबालिक छात्राओं का घर से पढ़ने, कोचिंग करने,कराटा सीखने,घूमने और मौज - मस्ती करने इत्यादि का बहाना बनाकर बाहर जाने भागने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है।नित्यदिन इस तरह की घटनाएं विशेष कर ग्रामीण क्षेत्र से मिल रही हैं।इसी क्रम में संवाददाता को पता चला है कि शिकारपुर थाना क्षेत्र से लापता हुई दो नाबालिक छात्राओं को अयोध्या(यूपी) से बरामद कर लिया गया।थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच करते हुए टावर लोकेशन केआधार पर दोनों की लोकेशन ट्रेस की, इसके बादअयोध्या पुलिस के सहयोग से दोनों को सुरक्षित बरामद कर इन्हें नरकटियागंज लाया गया। संवाददाता को पता चला है कि दोनों छात्राएं 23 सितंबर को कराटे क्लास के लिए घर से निकली थी, वापस नहीं लौटी। मामले में परिजनों के शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी।थाना प्रभारी ने संवाददाता को बताया कि दोनों को बयान दर्ज करने हेतु न्यायालय भेजा गया है न्यायालय केआदेश के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम