जयपुर कप सर्व समाज क्रिकेट टूर्नामेंट 2026’ के पोस्टर का किया विमोचन
जयपुर. राजस्थान।।राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव इमरान कुरैशी ने यहां संसार चंद्र रोड स्थित निजी कार्यालय में आज चौगान स्टेडियम में 6 से 11 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले ‘जयपुर कप सर्व समाज क्रिकेट टूर्नामेंट 2026’ के पोस्टर का विमोचन किया। इस दौरान पांच बतती स्थित शहीद अब्दुल हमीद नगर के बड़ी संख्या में नौजवान उपस्थित रहे। इस मौके पर पीसीसी सचिव इमरान कुरैशी ने सभी युवा खिलाड़ियों से खेल को खेल की भावना से खेलने एवं स्वच्छ एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। वहीं उन्होंने समस्त आयोजकर्ताओं को इस भव्य आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।
Comments
Post a Comment