जनगणना 2027 से जुड़े कर्मियों का स्थानांतरण पर मार्च 27 तक लगी रोक।
शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
जनगणना 2027 को सुचारु,निर्बाध,समयबद्ध संचालन को लेकर राज्य सरकार ने जनगणना कार्य में जुटे पदाधिकारी, कर्मचारी,शिक्षकों का जो प्रगणक एवं पर्यवेक्षक के रूप में काम कर करेंगे, उनका स्थानांतरण पर 31 मार्च 27 तक रोक लगा दिया गया है। राष्ट्रीय स्तर के इस महत्वपूर्ण कार्य को देखते हुए,राजस्व भूमि सुधार विभाग केअपर सचिव,डॉक्टर महेंद्र पाल ने संवाददाता को बताया कि राज्य के सभी स्तर के पदाधिकारी को पत्र निर्गत कर दिया गया है,जिला पदाधिकारी सह प्रधान जनगणना पदाधिकारी को भी इस संबंध में पत्र भेज दिया गया है।इस राष्ट्रव्यापी कार्य में जिला स्तर से लेकर, अनुमंडल,प्रखंड के सभी पदाधिकारी,सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभीअंचलअधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। राज्य सरकार केआदेश में स्पष्ट उल्लेखित किया गया है कि हर स्तर के कर्मियों के स्थानांतरण से डिजिटल मैपिंग,हाउस लिस्टिंग, ब्लॉक प्रबंधन,पोर्टल सिंक्रोनाइजेशन,प्रशिक्षण एवंअन्य तैयारी बाधित हो सकती है,इसको लेकर सभी संबंधित विभागीय पदाधिकारी को इस पर कड़ाई से पालन सुरक्षित करने काआदेश दिया गया।
Comments
Post a Comment