जनगणना-2027: फील्ड ट्रेनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू।
कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।
जनगणना-2027 के द्वितीय चरण ‘जनसंख्या गणना’ के लिए कानपुर नगर में फील्ड ट्रेनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार से शुरू हुआ। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण कर प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित किया।
उन्होंने प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने और प्रत्येक प्रक्रिया व दिशा-निर्देश को अच्छी तरह समझने पर जोर दिया। जनपद में 186 फील्ड ट्रेनरों को छह मास्टर ट्रेनरों द्वारा कलेक्ट्रेट एवं केडीए में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रथम चरण का प्रशिक्षण 7 से 9 अक्टूबर तथा अगला चरण 12 से 14 अक्टूबर तक आयोजित होगा।
Comments
Post a Comment