ट्रक के डाला में छिपाकर ले जा रही 2190 लीटर अवैध देशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार।

रिपोर्ट विनोद विरोधी 
गया, बिहार। 
जिले के डोभी थाना क्षेत्र में अवैध शराब के परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक डीसीएम ट्रक से भारी मात्रा में अवैध देशी शराब बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, डीसीएम ट्रक संख्या JH-15K-0598 की समेकित जांच चौकी डोभी पर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ट्रक के डाला में प्लास्टिक के टूटे-फूटे कैरेट के बीच छिपाकर रखी गई अवैध देशी शराब बरामद हुई।गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सुरज कुमार, पिता सत्येंद्र यादव, निवासी भौरहा, थाना हरिहरगंज, जिला पलामू (झारखंड), उम्र करीब 23 वर्ष के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, ट्रक से टंनाका 300 एमएल की 199 कार्टून, रॉयल झारखंड डीलक्स 300 एमएल की 84 कार्टून तथा बी-25 बॉम्बर 300 एमएल की 9 कार्टून शराब बरामद की गई। बरामद शराब की कुल मात्रा 2190 लीटर यानी करीब 7300 पेट बोतल बताई गई है।कार्रवाई के दौरान डीएसपीएम ट्रक को भी जब्त किया गया है। छापेमार दल में उमेश चन्द्र राय, राहुल तिवारी, उत्तम कुमार, दीपक कुमार राम तथा सैप बल एवं गृह रक्षक जवान शामिल थे।पुलिस ने बताया कि मामले में अनुसंधान के उपरांत आरोपी के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में समर्पित किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम