वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान में 25वें दिन 25वीं पुस्तक का कवर जारी, अमेरिकी लेखक डॉ. रामकृष्ण शाह ने संत सौरभ पर लिखी 51 कविताएं
संत सौरभ के शांति, सद्भाव और विश्व बंधुत्व के दर्शन को काव्य के माध्यम से दी गई अभिव्यक्ति
गोरखपुर, भारत/
वर्ल्ड रिकॉर्ड साहित्यिक पहल के क्रम में 25वें दिन 25वीं अंतरराष्ट्रीय पुस्तक का कवर पेज जारी किया गया। अमेरिकी लेखक डॉ. रामकृष्ण शाह की कृति ‘संत सौरभ–लाइट फॉर द वर्ल्ड : 51 प्रेरणादायी कविताएं’ संत सौरभ के जीवन-दर्शन, मानवता, शांति, सद्भाव और विश्व बंधुत्व के विचारों पर आधारित है।
डॉ. रामकृष्ण शाह संयुक्त राष्ट्र प्रतिनिधि एवं शिकागो स्थित डब्ल्यूएचयू के अधिष्ठाता हैं। पुस्तक में 51 मौलिक कविताओं के माध्यम से प्रेम, करुणा, सेवा, आध्यात्मिक जागरण, मानव एकता और सार्वभौमिक बंधुत्व जैसे विषयों को अभिव्यक्ति दी गई है। काव्य संग्रह के माध्यम से मानवीय मूल्यों को जीवन में अपनाने तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया गया है।
कृति में सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक भिन्नताओं से ऊपर उठकर मानवता को एक परिवार के रूप में देखने का संदेश दिया गया है। ‘एक मानवता, एक परिवार’ की भावना पुस्तक की प्रमुख वैचारिक धारा है। कविताओं में शांति, करुणा और सेवा को मानवीय जीवन के महत्वपूर्ण मूल्यों के रूप में रेखांकित किया गया है।
वर्ल्ड रिकॉर्ड साहित्यिक पहल के तहत विभिन्न देशों के लेखकों द्वारा संत सौरभ के जीवन-दर्शन एवं धरा धाम के मानवीय और सद्भावपूर्ण विचारों पर आधारित पुस्तकों का क्रम जारी है। 25वें दिन 25वीं पुस्तक का कवर पेज जारी होना इस अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक अभियान की निरंतरता में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।
प्रथम अंतरराष्ट्रीय संस्करण–2026 का प्रकाशन गीता ज्ञान इंटरनेशनल पब्लिकेशंस एवं दिव्य प्रेरक कहानियां ई-पब्लिकेशन सेंटर, भारत द्वारा किया गया है। यह पुस्तक शांति, मानवता, सद्भाव और विश्व बंधुत्व के साहित्यिक संदेश को अंतरराष्ट्रीय पाठकों तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रस्तुति है।
Comments
Post a Comment