समेकित जांच चौकी डोभी से डीसीएम ट्रक पर लदे 2610 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद।
तिरपाल से ढककर 296 कार्टून में छिपाई गई थी शराब की खेप, संयुक्त जांच चौकी पर छापेमारी दल ने की कार्रवाई।
रिपोर्ट विनोद विरोधी
गया, बिहार।
बिहार में शराबबंदी कानून के बावजूद अवैध शराब की तस्करी का मामला सामने आया है। गया जिले के डोभी स्थित समेकित जांच चौकी पर छापेमारी दल ने एक डीसीएम ट्रक से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में हिमाचल प्रदेश के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। तलाशी के दौरान डीसीएम ट्रक (पंजीयन संख्या BR-01GR-0430) के डाले के ऊपर तिरपाल बांधकर उसके अंदर प्लास्टिक से ढककर रखे गए 296 कार्टून बरामद किए गए। इन कार्टूनों में अवैध विदेशी शराब छिपाकर ले जाई जा रही थी।कुल 2610 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई, जिसमें 10,656 बोतलें शामिल हैं। पुलिस ने ट्रक को जब्त करते हुए शराब की तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक थापा, पिता धन बहादुर थापा, निवासी कसौनी कशिअनी, थाना टिक्कर, जिला शिमला(हिमाचल प्रदेश) के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 28 वर्ष बताई गई है।अनुसंधान के बाद आरोप पत्र होगा समर्पित।इस कार्रवाई में छापामार दल के सदस्य के रूप में उमेश चन्द्र राय, राहुल तिवारी, दीपक कुमार राम, उत्तम कुमार और हलेन्द्र कुमार सहित सशस्त्र बल एवं गृह रक्षक जवान शामिल थे।फिलहाल मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अनुसंधान पूरा होने के बाद न्यायालय में आरोप पत्र समर्पित किया जाएगा।
Comments
Post a Comment