नाबालिक पीड़िता की पहचान उजागर करने में 2 यूट्यूब पर प्राथमिकी दर्ज।

शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
नाबालिक पीड़िता की पहचान उजागर करने, सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो वायरल करने के मामले को लेकर पुलिस ने दो यूट्यूबर जिसमें एक  महिला पर प्राथमिकीदर्ज की है।आरोपियों में शबनम परवीन की फेसबुक आईडी और निर्णय भारत चैनल के संचालकअमित कुमार पांडेय शामिल हैं।
पुलिस में संबंधित फेसबुक आईडी के साथ चैनल से वायरल वीडियो हटवा दिया है,साथ ही प्रसारित वीडियो को जप्त कर पेनड्राइव को सुरक्षित रख लिया है। यह मामला साठी थाना के पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज केस नंबर 334/26 से जुड़ा है।पुलिस के उच्च पदाधिकारी केआदेश पर, थानाअध्यक्ष, जितेंद्र कुमार ने प्राथमिकी दर्ज किया है।
आरोप है कि नाबालिग लड़की का नाम,पता उजागर करते हुए सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो वायरल किया है।थाना अध्यक्ष,जितेंद्र कुमार ने संवाददाता को बताया कि नाबालिक पीड़िता का नाम  पता,उजागर करना, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करना बड़ा,बुरा अपराध है।पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है, साथ ही यह भी जांच की जारी है कि कैसे प्रसारित हो गया। आरोपियों के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम