2 नवंबर के कार्यक्रम को लेकर नगर आयुक्त से मिला यूनाइटेड क्रिश्चियन समाज।
कार्यक्रम स्थल पर प्रकाश, सड़क, सफाई और जल निकासी की व्यवस्था की मांग।
त्योहारों के मद्देनजर अतिरिक्त हाइड्रा वाहन उपलब्ध कराने का आग्रह।
हफीज अहमद खान
कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।
यूनाइटेड क्रिश्चियन समाज का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को नगर पार्षद सरदार नीतू सिंह के नेतृत्व में नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने आगामी 2 नवंबर को प्रस्तावित समाज के कार्यक्रम को लेकर नगर निगम स्तर से आवश्यक व्यवस्थाएं कराने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने कार्यक्रम स्थल पर प्रकाश व्यवस्था, खड़ंजा और सफाई की व्यवस्था कराने के साथ विज्ञापन संबंधी सहयोग की मांग रखी। त्योहारों को देखते हुए जोन-3 और जोन-5 में नगर निगम की ओर से दो अतिरिक्त हाइड्रा वाहन उपलब्ध कराने का भी आग्रह किया गया। इसके अलावा जूही नहरिया से श्याम पैलेस, अनुपम पैलेस होते हुए बारादेवी तक मेट्रो के दोनों ओर की सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्सों को तत्काल व्यवस्थित कर मरम्मत कराने की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि त्योहारों और आगामी कार्यक्रमों को देखते हुए इन व्यवस्थाओं पर समय रहते ध्यान दिया जाना जरूरी है। प्रतिनिधिमंडल में पादरी डायमंड यूसुफ, माइकल पतरस,मनोज कुमार,राजू विलियम, मोनिका विलियम, मोहित पीटर आदि लोग शामिल रहे।
Comments
Post a Comment