डॉ. गौतम कुमार की पुस्तक ‘सौहार्द-दर्शन’ का कवर जारी, साहित्यिक पहल में 31वीं कृति शामिल।
31 दिनों में 31 अंतरराष्ट्रीय पुस्तकों के कवर विमोचन की उपलब्धि।
समस्तीपुर, बिहार।
वर्ल्ड रिकॉर्ड साहित्यिक पहल के अंतर्गत लगातार 31वें दिन 31वीं अंतरराष्ट्रीय पुस्तक के कवर विमोचन की उपलब्धि दर्ज की गई। इस क्रम में शिक्षाविद् एवं लेखक डॉ. गौतम कुमार की पुस्तक ‘सौहार्द-दर्शन : संत सौरभ और धरा धाम’ का कवर उमा पांडेय कॉलेज, पूसा, समस्तीपुर के शिक्षक प्रकोष्ठ कक्ष में जारी किया गया। इस अवसर पर डॉ. गौतम कुमार, डॉ. रोमा कुमारी, डॉ. अर्यमा एवं डॉ. अकील अहमद उपस्थित रहे।
पुस्तक गोरखपुर निवासी अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त संत एवं सौहार्द शिरोमणि संत सौरभ जी महाराज के जीवन-दर्शन, मानवीय मूल्यों और वैश्विक सद्भाव पर केंद्रित है। इसमें प्रेम, सह-अस्तित्व, धार्मिक समन्वय, सामाजिक समरसता और विश्वबंधुत्व के माध्यम से शांतिपूर्ण एवं समावेशी समाज की परिकल्पना प्रस्तुत की गई है। कृति विभिन्न धर्मों और संस्कृतियों के बीच संवाद, परस्पर सम्मान तथा सहयोग को प्रोत्साहित करती है।
शिक्षा और शोध से जुड़े हैं लेखक: डॉ. गौतम कुमार शिक्षाविद्, शोधकर्ता एवं राजनीतिक विज्ञान के अध्येता हैं। वे उमा पांडेय कॉलेज, पूसा में राजनीति विज्ञान के अतिथि सहायक प्राध्यापक हैं। साथ ही, वे इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) से अकादमिक काउंसलर-सह-मूल्यांकनकर्ता के रूप में जुड़े हैं।
इस साहित्यिक पहल की आयोजन टीम में डॉ. अभिषेक कुमार, डॉ. नीरज गुप्ता, डॉ. नारायण यादव, सर्वेश कांत वर्मा, डॉ. शंभु पंवार, डॉ. निशा अग्रवाल, डॉ. सुनीता सिंह सरोवर और डॉ. निक्की शर्मा शामिल हैं।
पुस्तक का प्रकाशन गीता ज्ञान इंटरनेशनल पब्लिकेशन एवं दिव्य प्रेरक कहानियां ई-पब्लिकेशन सेंटर द्वारा किया गया है।
Comments
Post a Comment