बाइक पर सवार 4 युवक का पुल से टकराई बाइक, एक की मौत,3 हुए घायल।

शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
इन दिनों बाइक पर सवार होकर युवकों का खेल का होना जारी है,एक बाइक तीन चार युवक सवार होकर घूमने के लिए निकलते हैं,इनके बाइक चलाने काअंदाज लहेरिया के साथ तेज रफ्तार होता है,जिससे बाइक सड़क पर अनियंत्रित होकर पुल, वाहन से टकरा जाती है, इसी कारण दुर्घटना हो जाती है,जान भी चली जाती है और बुरी तरह से घायल हो जाते हैं,इलाज का क्रम में मौत हो जाती है
इसी कारण में संवाददाता को पता चला है कि मनवापुल नवलपुर मुख्य मार्ग पर सीरिसीया थाना क्षेत्र के सेमरा परसा गांव के नजदीक रात्रि समय एक बाइक पुल से टकराकर कर हादसे का शिकार हो गई,जिससे बाइक चालक युवक की मौत हो गई,जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।मृतक की पहचान जोगापट्टी थाना क्षेत्र के परेगवाऔधियाटोला के निवासी,रामेश्वर चौबे की 24 वर्षीय पुत्र अनूप कुमार चौबे उर्फ बड़ेया के रूप में की गई है,घायलों की पहचान रामपुरवा गांव निवासी,बृजेश यादव, सद्दाम मियां, सतीश यादव
शामिल है।तीनों घायलों की
स्थिति ठीक नहीं होने पर चिकित्सकें ने बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया। घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि एक बाइक पर सवार होकर 4 युवक बेतिया जा रहे थे,तभी सेमरा परसा वार्ड नंबर 9 के नजदीक बाइक सवार युवक आनियंत्रित होकर पुल से टकरा गई।सिरसिया
थानाअध्यक्ष,अनंत कुमार सिंह ने संवाददाता को बताया कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर 
सभी ज़ख्मियों को सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया,वहीं
चिकित्सकों ने अनूपकुमार को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
मौत का खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया,ग्रामीण की भीड़ मृतक के घर जमा हो गई।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम