किदवई नगर 40 दुकान चौराहे पर व्यापारियों का सांकेतिक भूख हड़ताल-धरना।

हफीज अहमद खान 
कानपुर नगर उत्तर प्रदेश। 
किदवई नगर 40 दुकान चौराहे पर जलभराव समेत विभिन्न व्यापारिक समस्याओं को लेकर किदवई नगर व्यापार मंडल ने 2 अक्टूबर को सांकेतिक भूख हड़ताल एवं धरना दिया। व्यापारियों ने क्षेत्र में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की मांग उठाई। किदवई नगर क्षेत्र में हालिया बारिश के दौरान भी जलभराव से व्यापारियों और आम लोगों को परेशानी हुई थी। धरने का समापन सांसद रमेश अवस्थी द्वारा समस्या के स्थायी समाधान का आश्वासन दिए जाने के बाद हुआ। कार्यक्रम में व्यापार मंडल अध्यक्ष अनूप तिवारी, महामंत्री यशपाल सिंह भदौरिया, कोषाध्यक्ष आदित्य पोद्दार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखन मल्होत्रा, उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा, दिनेश राठौर, रियाज अहमद सहित 40 दुकानों के व्यापारी मौजूद रहे।व्यापारियों ने कहा कि सड़क, जलभराव और अन्य समस्याओं का स्थायी समाधान कराया जाना जरूरी है। किदवई नगर 40 दुकान बाजार में सड़क की बदहाली को लेकर व्यापारियों के प्रदर्शन की रिपोर्ट भी सामने आई है।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम