400 पार का सपना टूटने के बाद आयोग बना 'भाजपा का अंपायर हाजी फजल महमूद

हफीज अहमद खान 
कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के नाम पर बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जाने और 'वोट चोरी' के गंभीर आरोपों को लेकर आज समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ तीखा विरोध दर्ज कराया। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तानाशाही रवैये और भाजपा सरकार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में एकतरफा कार्य करने के खिलाफ समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर के कार्यकर्ताओं, फ्रंटल संगठनों ने महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद के नेतृत्व में बड़े चौराहे से जिला मुख्यालय (कलेक्ट्रेट) तक एक विशाल पैदल मार्च निकाला।इस राजनैतिक विरोध प्रदर्शन के चलते कलेक्ट्रेट परिसर में जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम और भारी पुलिस बैरिकेडिंग की गई थी। इसके बावजूद, समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर के कार्यकर्ताओं का लोकतांत्रिक आक्रोश थमा नहीं। वे सुरक्षा घेरे को पार करते हुए पूरी मजबूती के साथ सीधे जिला मुख्यालय परिसर पहुंच गए और वहां मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हुए इस पुतला दहन के जरिए वक्ताओं ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अपना सीधा और कड़ा राजनैतिक विरोध प्रकट किया।प्रदर्शन के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में "वोट चोर गद्दी छोड़", "ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो, लोकतंत्र की हत्या बंद करो", "संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग बंद करो" और "जनविरोधी भाजपा सरकार मुर्दाबाद" जैसे नारे गूंजते रहे। प्रदर्शन के समापन पर सपा नेताओं ने प्रशासनिक अधिकारियों को चेतावनी दी कि जब तक मतदाता सूची में की गई गड़बड़ियों को ठीक नहीं किया जाता, तब तक समाजवादी पार्टी का यह आंदोलन जारी रहेगा।प्रदर्शन मे प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेन्द्र यादव मिन्टू,पूर्व विधायक इरफान सोलंकी,आशिष चौबै,नंदलाल जयसवाल,कमलेश ओमर,विनय गुप्ता,सुधांशु मिश्रा,कुलदीप यादव,सिराज हुसैन,पिंटू ठाकुर,अरशद दद्दा,महेन्द्र सिह,सत्यनारायण गहरवार,परमवीर गंभीर,इशरत इराकी,अजय श्रीवास्तव,रजत मिश्रा,अर्पित त्रिवेदी,शादाब आलम,अनूप यादव,दीपक खोटे,शिवकुमार बाल्मिक,राजेश कश्यप,आकाश यादव,मुमताज मंसूरी,आसिफ कादरी,दीपिका मिश्रा,महिमा शर्मा,पूजा यादव,कीर्ती अग्निहोत्री,बृजलाल यादव,सचिन सिंह,ओमप्रकाश गुप्ता,राजकुमार,तौसीफ सिद्दीकी,शादाब खान,काले खान,अमरजीत सलूजा,अरविंद यादव,चंदन बादशाह,महेश कन्नौजिया,पुष्पेंद्र कटियार,गुड्डू यादव आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम