मिशन शक्ति फेज-6 के तहत कानपुर में यातायात पुलिस का अभियान 344 वाहनों पर कार्रवाई।

महिलाओं की सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन पर विशेष जोर
 हाईवे पर ओवरस्पीड वाहनों के काटे चालान।
हफीज अहमद खान 
कानपुर नगर उत्तर प्रदेश। 
मिशन शक्ति फेज-6 के दृष्टिगत नारी शक्ति एवं यातायात जागरूकता अभियान के तहत कानपुर नगर यातायात पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया। यातायात पुलिस ने अवैध ब्लैक फिल्म, हूटर के प्रयोग, सार्वजनिक स्थानों पर स्टंटबाजी तथा ई-रिक्शा, ऑटो, उबर एवं निजी टैक्सी वाहनों की चेकिंग कर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की।
यातायात पुलिस उपायुक्त अभय नाथ त्रिपाठी के निर्देशन में 15 अक्टूबर 2026 को मोटर वाहन अधिनियम के तहत 90 वाहनों के चालान किए गए और 91 वाहनों का सत्यापन किया गया।
तेज रफ्तार वाहनों पर विशेष कार्रवाई
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए बनाई गई कार्ययोजना के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग-34, राष्ट्रीय राजमार्ग-19 और गंगा बैराज पर इंटरसेप्टर वाहन तैनात कर ओवरस्पीड वाहनों की जांच की गई। 16 अक्टूबर को तेज गति से चलने वाले कुल 344 वाहनों के विरुद्ध प्रवर्तनात्मक कार्रवाई की गई।
यातायात पुलिस के अनुसार कार्रवाई का विवरण इस प्रकार है—
राष्ट्रीय राजमार्ग-34: 41 ट्रक, 10 बस और 172 चार पहिया/दो पहिया समेत कुल 223 वाहनों का ओवरस्पीड में चालान किया गया।
राष्ट्रीय राजमार्ग-19: 4 ट्रक, 7 बस और 52 चार पहिया/दो पहिया समेत कुल 63 वाहनों का चालान किया गया।गंगा बैराज: ओवरस्पीड के मामले में कुल 58 वाहनों का चालान किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम