किसानों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू, 7 को पैदल मार्च की चेतावनी।

छह अक्टूबर तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो बीकेटी से डीएम कार्यालय तक मार्च का ऐलान। 
फुरकान कुरैशी 
लखनऊ, उत्तर प्रदेश।
किसानों की लंबित मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने शनिवार को बीकेटी तहसील परिसर में धरना शुरू किया। छह महीने से समस्याओं का समाधान न होने से नाराज किसानों ने धरना अनिश्चितकालीन करने का फैसला लिया। संगठन ने प्रशासन को छह अक्टूबर तक मांगों के समाधान का समय दिया है।
जिलाध्यक्ष आलोक वर्मा ने बताया कि मांगें पूरी नहीं होने पर सात अक्टूबर को किसान बीकेटी तहसील से लखनऊ की ओर पैदल मार्च करेंगे और जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। किसानों ने छह अक्टूबर को धरना स्थल पर संगठन के संस्थापक महेंद्र सिंह टिकैत की 91वीं जयंती मनाने का भी निर्णय लिया है। इस दौरान हवन-पूजन और भंडारे का आयोजन होगा।
धरने में वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद वसीम उर्फ मुन्ना, महानगर अध्यक्ष मोहम्मद इमरान खान, महिला जिलाध्यक्ष उर्मिला मौर्या समेत संगठन के पदाधिकारी और सैकड़ों किसान शामिल रहे। किसानों ने कहा कि मांगों का समाधान होने तक धरना जारी रहेगा।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम