8 वीं वर्ग की16 वर्षीय छात्रा ने कमरे में दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या।

शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
एक 8 वीं वर्ग की 16 वर्षीय छात्रा,मनीता कुमारी अपने घर में दुपट्टे से फंदा लगाकर खुद कोआत्महत्या कर ली।मृतक की पहचान,
श्रीनगर थाना क्षेत्र के उत्तरी पटजीरवा पंचायत के वार्ड नंबर 12 की बताई गई है। 
घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। संवाददाता को घटना के बारे में पता चला है कि मृतिका की मां अपने मायके गई हुई थी, पिता मजदूरी करने प्रदेश गए थे घर में किशोरीअकेली थी इसी दौरान वह घर में दुपट्टा के फंदे से लटकी मिली। घटना की सूचना मिलते ही गांव में दहशत फैल गई।श्रीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।एफएसएल टीम में भी घटना स्थल पर पहुंचकर साक्ष्य को जुटाया।थानाअध्यक्ष, अनिरुद्ध कुमार ने संवाददाता को बताया कि प्रथम दृष्टिया मामला आत्महत्या का लग रहा है। मृतिका के गले पर निशान है,दुपट्टा गिरा पड़ा मिला है 
पुलिस ने संवाददाता को बताया कि घटना की पूरी जानकारी नहीं मिली,शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्टआने के बाद ही मृत्यु काअसली कारण पता चल सकेगा।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम