पुलिस लोगो लगी गाड़ी से 8 साल की मासूम बच्ची की मौत फैली सनसनी।
बेतिया, बिहार।
पुलिस लोगो लगी तेज रफ्तार गाड़ी ने एक 8 वर्षी की मासूम बच्ची को रौंद कर,कुचलकर मौत के घाट उतार दिया।घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि पुलिस लोगो लगी गाड़ी गोपालगंज के हाईवे पर तेज रफ्तार से जा रही थी,तभीअचानक एक 8 वर्षीय नंदिनी नमक बच्ची को कुचल दिया, उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।आक्रोशित लोगों ने गोपालगंज हाईवे सड़क जाम कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
घटना की पुष्टि के बाद लोगों ने शंका व्यक्त की है कि गाड़ी चालक नशे में नजरआ रहा था,गाड़ी पर नियंत्रण खो देने के कारण 8 वर्षीय बच्ची कुचल गई,
स्थानीय लोगों ने मांग की है कि सरकारी स्तर पर मुआवजा दिया जाए,साथ ही पुलिस गाड़ी को स्पीड पर नियंत्रण रखने की हिदायत दी जाए।
Comments
Post a Comment