9 अक्टूबर को होगा कानपुर कैटरर्स एसोसिएशन का विराट महासम्मेलन।

हफीज अहमद खान 
कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।
कानपुर कैटरर्स एसोसिएशन द्वारा 9 अक्टूबर को मर्चेंट्स चैंबर हॉल में विराट महासम्मेलन, आमसभा एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। आयोजन में संगठन की भावी कार्ययोजना, कैटरिंग व्यवसाय की चुनौतियों और समाज के प्रति दायित्वों पर चर्चा की जाएगी।
प्रेस वार्ता में पदाधिकारियों ने बताया कि सम्मेलन में कैटरिंग एवं आयोजन व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों की समस्याओं को सामूहिक रूप से उचित मंच पर उठाने और उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा। व्यवसाय में गुणवत्ता, स्वच्छता, खाद्य सुरक्षा, आधुनिक तकनीक, प्रशिक्षण और व्यावसायिक अनुशासन को बढ़ावा देने पर भी जोर रहेगा।
संगठन की ओर से बताया गया कि जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने, अन्न सेवा तथा सामाजिक सहयोग जैसे कार्यों में भी कैटरर्स की भूमिका सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही प्रशासन और संबंधित विभागों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में काम किया जाएगा। सदस्यों के लिए प्रशिक्षण, स्वास्थ्य एवं दुर्घटना सुरक्षा, व्यावसायिक सहयोग, सामूहिक खरीद और हेल्पलाइन जैसी योजनाओं की रूपरेखा भी सम्मेलन में रखी जाएगी।
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान तथा कानपुर सांसद रमेश अवस्थी सहित जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। सम्मेलन में कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, लखनऊ, फतेहपुर, इटावा, कन्नौज और फर्रुखाबाद सहित विभिन्न जिलों के कैटरर्स शामिल होंगे।भुगतान संबंधी समस्याओं, व्यवसायिक दिक्कतों तथा स्टाफ से जुड़े मुद्दों पर भी सदस्यों के सुझाव लिए जाएंगे।
प्रेस वार्ता में सुरेश गुप्ता अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता टुनटुन महामंत्री अभिषेक तिवारी,सदन झा,पवन साहू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव गुप्ता,मीडिया प्रभारी संजू यादव, रोबिन वर्मा,प्रियांशु गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम