बीकेटी में महेंद्र सिंह टिकैत की 91वीं जयंती पर हवन।
फुरकान कुरैशी
लखनऊ, उत्तर प्रदेश।
बख्शी का तालाब तहसील परिसर में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन की ओर से किसान नेता एवं भाकियू संस्थापक चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 91वीं जयंती मनाई गई। इस दौरान किसानों और संगठन के पदाधिकारियों ने हवन-यज्ञ कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद प्रसाद वितरण और भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें किसानों समेत अन्य लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में किसानों ने टिकैत के बताए रास्ते पर चलने और किसान हितों की आवाज मजबूती से उठाने का संकल्प लिया। इस मौके पर भाकियू के लखनऊ जिलाध्यक्ष आलोक वर्मा समेत संगठन के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment