कला प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिया लोक परंपरा और सामाजिक जागरूकता का संदेश।

हफीज अहमद खान 
कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।
कला, संस्कृति एवं सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एसोसिएशन ऑफ एलायंस क्लब भूमिका डिस्ट्रिक्ट 154-एन एवं कौशल विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में आचार्य नरेंद्र देव नगर निगम महिला महाविद्यालय, कानपुर में कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय की वर्तमान एवं पूर्व छात्राओं सहित करीब 25 छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
पेंटिंग प्रतियोगिता का विषय ‘लोक कला का कोई मोटिफ’ तथा पोस्टर प्रतियोगिता के विषय ‘Educate the Girl Child, Empower the Nation’ और ‘Digital Literacy for Social Empowerment’ रखे गए। छात्राओं ने लोक परंपरा, सांस्कृतिक विरासत, बालिका शिक्षा, महिला सशक्तीकरण और डिजिटल साक्षरता जैसे विषयों को अपनी कलात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से प्रस्तुत किया।
प्रतियोगिता की निर्णायक मंडली में डॉ. पूजा श्रीवास्तव एवं डॉ. नित्या अवस्थी रहीं। कार्यक्रम की आयोजक डॉ. अंकिता अवस्थी ने कहा कि कला सामाजिक चेतना और सकारात्मक परिवर्तन का सशक्त माध्यम है।पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि एली राजीव शुक्ला, पूर्व गवर्नर, एलायंस क्लब इंटरनेशनल तथा विशिष्ट अतिथि श्रीमती किरण शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष, सृजन क्लब ने विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया।
पेंटिंग प्रतियोगिता में स्नेहा पाठक ने प्रथम, प्रेरणा सिंह ने द्वितीय तथा हर्षिता सोनकर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं पोस्टर प्रतियोगिता में प्रिया राठौर प्रथम, यशांशी निगम द्वितीय तथा प्रीति वर्मा तृतीय स्थान पर रहीं।कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अर्चना सक्सेना सहित एलायंस क्लब एवं महाविद्यालय के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। कौशल विकास समिति की प्रभारी प्रो. राजकिशोरी सिंह ने सभी अतिथियों, निर्णायकों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम