इदारा अदब इस्लामी हिन्द बेतिया की नई कमीटी का हुआ गठन।
बेतिया, बिहार।
स्थानीय नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत,सेवानिवृत शिक्षक के निवास पर,प्रोफेसर
अशअर हमादी की अध्यक्षता एवं ओज़ैर अंजुम शहर के गणमान लोगों की मौजूदगी में 26 नवंबर 2022 को ईदारा अदब इस्लामी हिन्द बेतिया की गठित संस्था का कार्यकाल पूरा होने पर जमाअते इस्लामी हिन्द बेतिया के अमीरे मुक़ामी मोहम्मदअली के निवास पर दिनांक 2 अक्तूबर 2026 को 11 बजे दिन में शहर के बुज़ुर्ग हस्ती,हसन मुआविया नदवी की अध्यक्षता में नई कमीटी का गठन हुआ,जिसमें डॉ मोहम्मद क़मरुज़्ज़मा क़मर कोअध्यक्ष,फ़हीम हैदर नदवी को सचिव,हाफ़िज शमीम को कोषाध्यक्ष, मुहसिनआलम, मुजीबुलहक़, आजाद अजहर,मुजीबुर्रहमान, आरिफ़ रज़ा को सदस्य चुना गया,चुनाव प्रक्रिया मे नव निर्वाचित सभी स्तर के पदाधिकारीयों केअतिरिक्त जमाअते इस्लामी बेतिया के कोषाध्यक्ष एवं वरिष्ठ सदस्य, जानेआलम, हसन मुआविया,मोहम्मद शमीम खां,वरिष्ठ पत्रकार,सैयद शहाबुद्दीनअहमद के अलावा इफतख़ार वसी उर्फ़ करैक बेतियावी मौजूद रहे।
सचिव,फहीम हैदर नदवी ने अपनी सचिव रिपोर्ट पेश किया,इसमें इन्होंने बताया कि इस तंजीम के तहत कई तरह के प्रोग्राम को विभिन्न स्तरों,बिंदुओं, समस्याओं परआधारित शेरोशायरी,अदबी महफिल
का आयोजन किया जाता है,जिससे लोगों केअंदर तालीमी बेदारी पैदा हो, साथ ही उर्दू जुबान की अहमियत की जानकारी को हासिल करते रहें,इसके
साथ ही उर्दू जुबान की बका बाकी रह सके।
Comments
Post a Comment