भाई रविंदर सिंह हजूरी रागी ने गुरबाणी का गायन कर संगत को किया निहाल, गुरु नानक देव के संदेशों पर डाला प्रकाश।

हफीज अहमद खान 
कानपुर नगर उत्तर प्रदेश। 
किदवई नगर स्थित बाबा नामदेव गुरुद्वारे में श्री गुरु नानक देव जी का ज्योति ज्योत दिवस गुरमत समागम के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर भाई रविंदर सिंह हजूरी रागी ने गुरु नानक देव जी की वाणी का गायन कर संगत को निहाल किया। समागम में गुरु नानक देव जी के जीवन और शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि उन्होंने संपूर्ण मानवता को एक समान मानने का संदेश दिया। उन्होंने संसार भर में चार यात्राएं कर लोगों को नाम जपो, किरत करो और वंड छको का उपदेश दिया। गुरु नानक देव जी ने एक पंगत और एक संगत की भावना को मजबूत करते हुए समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने तथा लोगों को धर्म और सेवा के मार्ग से जोड़ने का आह्वान किया। प्रधान सरदार नीतू सिंह ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने मानवता को एक ईश्वर और समूची मानव जाति को एक परिवार मानने का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को समानता, भाईचारे और सद्भाव की प्रेरणा देते हैं। समागम में गुरदीप सहगल, अशोक अरोड़ा, श्रीचंद असरानी, मनजीत चड्ढा, सुरेंद्र कौर, सोनिया सहित कई लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम