इंडिया गठबंधन समर्थकों ने प्रखंड मुख्यालय पर किया पुतला दहन ।

रिपोर्ट:विनोद विरोधी
 गया, बिहार।
 देश में बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार एवं चुनाव आयोग की कथित धांधली के विरोध में इंडिया गठबंधन के समर्थकों ने जिले के विभिन्न प्रखंड मुख्यालयों पर गृहमंत्री अमित शाह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। जिले की मोहनपुर प्रखंड मुख्यालय पर राजद के प्रखंड अध्यक्ष तुला प्रसाद के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन के समर्थकों ने पुतला दहन किया। इस मौके पर दल के प्रमुख लोगों में बाराचट्टी विधानसभा क्षेत्र के राजद प्रत्याशी रहे तनुश्री मांझी के अलावे शिवधारी यादव ,लेखराज यादव, केदार यादव,श्रीधर यादव समेत प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के पंचायत अध्यक्ष भी मौजूद रहे। वहीं बाराचट्टी प्रखंड मुख्यालय पर भी राजद के प्रखंड अध्यक्ष कृष्णदेव प्रसाद यादव के नेतृत्व में पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मौजूद राजद की पूर्व विधायिका समता देवी, पूर्व मुखिया राजकुमार यादव, सोमर सिंह भोक्ता समेत अन्य लोग शामिल थे।

Comments

Popular posts from this blog

The Robotics and AI Innovation Lab was inaugurated at Carmel Girls' Inter College.

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

जो सिफत बाप में होती है कमोबेश वही सिफत औलाद में पाई जाती है - मुफ्ती अकरम